देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है।
Trending
हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पुनर्वास शिविरों का भव्य आयोजन
ठोस कचरा प्रबंधन के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, नए निरीक्षकों की तैनाती से होगा बदलाव
योग साधकों के उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे विभिन्न राज्यों के कलाकार, महोत्सव में सांस्कृतिक छटा
ऋषिकेश, श्रीनगर और जोशीमठ में लंगर सेवा: हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रस्ट की सौगात
मुक्तेश्वर सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू
कृषि विभाग का अनुमान: ऊधम सिंह नगर में बेमौसम बारिश से गेहूं के उत्पादन में आ सकती है कमी
धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अवैध खनन में शामिल पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, त्रिवेंद्र ने किया स्वागत
निखर गई पहाड़ों की खूबसूरती: बारिश के बाद उत्तराखंड की वादियों में बढ़ी चमक, खुशनुमा हुआ वीकेंड
फूलों और खुशियों का दिन: मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय समुदाय के साथ उत्तराखंड का सबसे प्रिय लोकपर्व फूलदेई मनाया
- by News Desk
- Mar 15, 2026