नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बाद अब हरियाणा में दाखिल हो चुकी है। लेकिन इसी बीच राहुल गांधी की इसी यात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो काफी आक्रोशित दिखाई दे रहे है। दरअसल फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम के दौरान एक नेता मंच पर राहुल गांधी के संग सेल्फी लेने की कोशिश करता है। मगर राहुल गांधी को गुस्सा आ जाता है और वो कार्यकर्ता के हाथ से मोबाइल फोन छिन लेते है। गुस्से में मंच से उतर जाते है। सोशल मीडिया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। भाजपा नेताओं से लेकर यूजर्स उन पर जमकर चुटकी भी ले रहे है।
Rahul Gandhi needs lessons in how to conduct himself in public. pic.twitter.com/iDnPTM4iTO
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 21, 2022
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही राहुल गांधी मंच पर आते है। कई कार्यकर्ता राहुल गांधी संग सेल्फी लेने का प्रयास करते है। वहीं पास में खड़ा एक कार्यकर्ता अपना मोबाइल फोन निकलता है और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। लेकिन राहुल गांधी को सेल्फी लेने पंसद नहीं आता। वो गुस्से में आ जाते है और कार्यकर्ता का मोबाइल भी छिनने का प्रयास करते है। इसके बाद वो मंच से उतरने लगते है। भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी के इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और कांग्रेस नेता पर तंज भी कसा।
भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान’, कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है। तुष्टिकरण की राजनीति तो इनकी रंग-रंग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है।
'मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान'
कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है। तुष्टिकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है। pic.twitter.com/HZ6yISYsnS
— RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) December 21, 2022
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा- कांग्रेस के बाजार में ये कैसी है नफरत की दुकान, जो अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का कर रहे अपमान।
कांग्रेस के बाजार में ये कैसी है नफरत की दुकान,
जो अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का कर रहे अपमान। pic.twitter.com/2U9tgj8u4o— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 21, 2022
उधर सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर चुटकी ले रहे है।
ये क्या सीन है …हरियाणा के कांग्रेसी कार्यकर्ता क्या अपने चहेते राहुल गांधी के साथ फोटो भी नहीं ले सकते..? आखिर हरियाणवियों से इतनी बेरुखी क्यों है राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को..?
ये क्या सीन है …
हरियाणा के कांग्रेसी कार्यकर्ता क्या अपने चहेते @RahulGandhi के साथ फोटो भी नहीं ले सकते..?आखिर हरियाणवियों से इतनी बेरुखी क्यों है राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को..? pic.twitter.com/qOjvN4UvEr
— RituKataria (@IamRituKataria) December 21, 2022