नई दिल्ली। पीएम मोदी की मां हीरा बां अस्पताल में एडमिट है। बीती रात को तबीयत बिगड़ने के बाद पीएम मोदी की मां को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हीरा बा की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने पीएम मोदी की मां की हेल्थ बुलेटिन जारी की है। इसी बीच पीएम मोदी अहमदबाद पहुंच गए है। जहां वो अपनी मां से मिलेंगे और डॉक्टरों से अपनी मां की स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। वहीं पीएम मोदी की मां की सेहत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने ट्वीट किया है।
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मेहता के अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री उनसे मिलने पहुंचे। pic.twitter.com/DWvTsDz3gu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2022
भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है।
मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 28, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा- प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं। आशा है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी की माताजी के स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं।
आशा है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएँ।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 28, 2022