खेल जगत के लिए काला रविवारः और हमेशा-हमेशा के लिए सो गया धाकड़ क्रिकेटर! मैदान का दुश्मन भी रोया, कही ये बात

Spread the love

महीने का तीसरा रविवार खेल जगत के लिए काला रविवार बनकर आया। दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स के निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। क्रिकेट के तमाम दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की है। खेल के मैदान में उनके दुश्मन माने जाने वाले भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उनकी मौत पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि देर रात सड़क हादसे में एंड्रयू साइमंड्स का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। क्वींसलैंड पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी। रिटायर्ड ऑलराउंडर की मौत उत्तर क्वींसलैंड में टाउन्सविले से 50 किमी पश्चिम में हर्वे रेंज में हुई, जब उनका वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया। क्वींसलैंड पुलिस ने रविवार सुबह कहा कि आपातकालीन सेवाओं ने 46 वर्षीय सायमंड्स को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका निधन हो गया। उनके निधन संजय मांजरेकर, अनिल कुंबले, शोएब अख्तर, वसीम जफर, हरभजन सिंह समेत तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

हरभजन पर मंकी कहने का आरोप
एंड्रयू ने साल 2008 में भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पर आरोप लगाया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान उन हरभजन सिंह ने मंकी (बंदर) कहा था। भारतीय ऑफ स्पिनर को इस मामले की सुनवाई के बाद क्लीन चिट दे दी गई थी। इस मामले को मंकीगेट कहा जाता है।