बड़ी खबरः राष्ट्रीय खेल दिवस आज! प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने ट्विट किया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। भारत को राष्ट्र के प्रति आपके योगदान पर गर्व है। मैं मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूं। बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें हॉकी के ‘द विजार्ड’ या ‘द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता था। भारत के हॉकी टीम के स्टार रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त 2012 को पहला राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था।