उदयपुर घटनाः पीड़ित परिवार से मिले सीएम गहलोत, 51 लाख रूपए का चैक सौंपा! घटना को लेकर देशभर में रोष, हिन्दू संगठनों ने निकाला जुलूस

Spread the love

राजस्थान। उदयपुर की घटना के बाद आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार को 51 लाख रूपए का चैक सौंपा और सांत्वना दी। वहीं घटना को लेकर देशभर में रोष देखने को मिल रहा है। आज जहां उदयपुर में हिन्दू संगठनों द्वारा विशाल रैली निकाली गयी वहीं देश में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक एम.एल. राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक कन्हैया लाल के परिवार को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।
उदयपुर की घटना पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। जिस तरह से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुजरिमों को पकड़ लिया। रात भर में पता लगा लिया गया कि इनका अंतराष्ट्रीय संगठनों से संबंध था। इसका मतलब है कि यह घटना आंतकवाद से संबंधित थी। यह कोई दो धर्मों के बीच का झगड़ा नही था। यूएपीए की धाराओं में केस दर्ज़ कर लिया गया है, जिसके बाद एमआईए ने यह केस ले लिया है। एनआईए त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिमों को जल्द सजा दिलवाए।