No Result
View All Result
रुद्रप्रयाग। एक वक्त था जब चारधाम यात्रा केवल बुजुर्ग ही किया करते थे, जब वो अपनी घर गृहस्थी की ज़िम्मेदारी अपने बच्चों को देकर अपने जीवन भर में कमाए पाप पुण्य के हिसाब के लिए चारधाम यात्रा किया करते थे। अब चारधाम यात्रा पिकनिक स्पॉट की तरह हो गयी है। यहां कोई भी कभी भी और कुछ भी करने बेरोकटोक पहुंच जाता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में हर दिन तरह-तरह की कोशिशें करते हैं। कोई मेट्रो में छोटे कपड़े पहनकर आ जाता है तो कोई नाली में ही लेट जाता है। अब ऐसा ही एक वीडियो केदारनाथ धाम से सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक लड़की ने अपने पार्टनर को केदारनाथ धाम के सामने ही प्रपोज कर डाला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर गुस्सा जता रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम से जैसे-जैसे वीडियो सामने आने लगे हैं, अब यहां मोबाइल ले जाने पर ही बैन लगा देना चाहिए।
वीडियो में देखा जा सकता है एक कपल केदारनाथ धाम की ओर मुंह किए और हाथ जोड़े खड़े हैं। पीछे से कैमरा लिए शख्स को लड़की हाथ के इशारे से पास बुलाती है। कैमरे वाला शख्स आगे बढ़ता है और चुपके से लड़की के हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। बस तुरंत ही लड़की अपने घुटनों पर बैठ जाती है और अपने पार्टनर को प्रपोज कर देती है। उसका पार्टनर भी हैरान होता है और लड़की उसे अंगूठी पहना देती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा देते हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कई लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधि ठीक नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस तरह के वीडियो को सिर्फ प्यार भरा और काफी खूबसूरत बताया है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह सब कुछ स्क्रिप्टेड है और सिर्फ वायरल होने के लिए बनाया गया है। पहले भी एक बार एक ऐसा वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स अपने कुत्ते को पीठ पर लादकर केदारनाथ धाम पहुंच गया था और उसने अपने कुत्ते से भगवान के पैर भी छुआए थे। वीडियो वायरल होने पर जमकर विवाद हुआ था।
आपको बता दे ये वायरल राइडर गर्ल विशाखा है जो भारत की पहली फीमेल मोटो वलॉगर है। इसने हिमाचल निवासी बॉयफ्रेंड को केदारनाथ मंदिर के सामने प्रपोज किया है, ये शिवजी की भक्त बताई जा रही है।
(Moto Vlogger Ka matlab बाइक पर बैठकर बाइक द्वारा यात्रा को कैमरे में कैद करना। )
राइडर गर्ल विशाका एक निडर व जूनूनी लड़की हैं। उनकी माँ ने उनके एक इंटरव्यू में कहा की आज जो आप विशाका की सफलता देखते हो उसके पीछे उसकी तीन साल की कड़ी मेहनत है। उनको मणिपुर सहित कई राज्यों के पर्यटन विभाग की तरफ से राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वे मुम्बई से कन्याकुमारी तक बाइक लेकर गई थी जो उनकी सबसे बड़ी moto vlogging थी। आज उनके चाहने वालों की संख्या 1 मिलियन से ज़्यादा है।
No Result
View All Result