मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, छिंदवाड़ा, और हैदराबाद से पकडे गए हिज्ब-उत-तहरीर के संदिग्ध आतंकियों से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैदराबाद से पकड़कर लाए गए 5 संदिग्ध आतंकियों में से एक के तार AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के कॉलेज डेक्कन कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस में प्रोफ़ेसर के पद पर था। इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद सलीम बताया जा रहा है। इसके साथ ही ये भी खबर अब सामने आ रही है कि संदिग्ध सलीम, भारत सरकार द्वारा बैन किए गए जाकिर नायक का समर्थक था।
कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े सदस्य ब्रेन वॉश कर हिंदू युवक और युवतियों का धर्मांतरण करवाने के साथ लव जिहाद में लगे हुए थे।
जिहादी कॉकरोचों के लिए मध्यप्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड्स की तरह है। पुलिस लगातार ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। pic.twitter.com/k1QqAriIPp
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 15, 2023
सलीम के बारे में अबतक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक ठीक 10 साल पहले सलीम का परिवार भोपाल के बेरसिया से हैदराबाद जाकर बसा था, जहां करीब 7 साल पहले उसने धर्म परिवर्तन कर के इस्लाम को अपना लिया था। जिसके बाद वो भगोड़े जाकिर नायक का फॉलोवर बन गया था। हिज्ब – उत – तहरीर नामक इस संगठन से जुड़े सभी 16 गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में से 8 हिन्दू से मुस्लिम बने थे। राजधानी भोपाल से पकड़े गए 10 में से 5 युवकों ने इस्लाम कबूल किया था। यही नहीं, 3 अन्य राज्यों के युवक जिनका ब्रेन वाश कर हिन्दू से मुस्लिम बनाया गया। भोपाल से गिरफ्तार हिज्ब – उत – तहरीर के सदस्यों में से 3 मुस्लिम युवकों ने हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया था।
इस गिरफ्तारी पर मीडिया के सामने जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, मध्य प्रदेश सरकार जेहादी कॉकरोच के लिए पेस्टीसाइड से कम नहीं है। जहां भी राज्य के भीतर ऐसे जिहादी छिपे होंगे मध्य प्रदेश उन्हें पकड़-पकड़ के मारेगी। उन्होंने ये भी कहा कि, 7 लोगों का धर्म परिवर्तन किया गया। केरला फिल्म पर सवाल उठाने वाले HUT पर बात नहीं कर रहे, राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले PFI पर नहीं बोलेंगे। इस बात से इन लोगों के दोहरे चरित्र का पता चलता है।