No Result
View All Result
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा क्षेत्र जहां एक विशेष समुदाय के लोगों ने मामूली सी बात पर हिंदू परिवार के घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों से मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपितों ने बेरहमी के साथ हिंदू परिवार की एक गर्भवती को भी नहीं बख्शा। उसके पेट पर लात मारकर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। बीच बचाव में पीड़ित परिवार कई लोग लहूलुहान हुए। मामले में पुलिस तुरंत हरकत में आई और उन्होंने मुख्य आरोपित इमरान समेत चार को नामजद करते हुए 10-12 लोगों पर बलवा, छेड़छाड, मारपीट, धमकी की धारा में प्राथमिकी की है। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार, बनभूलपुरा के गौजाजाली में के राजेंद्र मौर्य का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले नगर निगम ने गली में निकासी नाली बनाई थी, लेकिन राजेंद्र के घर के आगे नाली ऊंची हो गई। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। सोमवार को राजेंद्र ने नाली तोड़ दी। इसी बात को लेकर राजेंद्र व पड़ोसी इमरान के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आक्रोशित इमरान घर गया और 10-12 लोगों को साथ ले आया। आरोपितों के हाथों में लोहे की राड, लाठी -डंडे व ईंट पत्थर थे, जो जबरन राजेंद्र के घर में घुस गए और वहां मौजूद सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया। गर्भवती के पेट पर लात मारने के बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया।
पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक महिला बना रही है, जो चीख-चीखकर लोगों से पीड़ित परिवार की मदद के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन दबंगों के सामने जाने से हर कोई कतरा रहा है.हंगामा बढ़ा तो आसपास के लोगों ने सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी टीम के साथ पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज से आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। वही इस घटना से लोग दहशत में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है, जल्द ही बाकी आरोपित पकड़े जाएंगे। वही इस घटना से हल्द्वानी के लोगों और हिंदूवादी संगठन के लोगों में भी काफी आक्रोश है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट व सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No Result
View All Result