नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। पहले से ही सुकेश चंद्रशेखर जेल की सलाखों के पीछे रहने को मजबूर है लेकिन अब उसका एक वीडियो सामने आया है। इस सामने आए वीडियो में सुकेश चंद्रशेखर रोते हुए नजर आ रहा है।
महाठग की जेल में रेड, फूट फूटकर रोने लगा सुकेश चंद्रशेखर
जेल में मिली 1.5 लाख की चप्पल, 80 हजार की 2 जींस. सुकेश की सेल में जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह ने CRPF के साथ रेड की जिसके बाद सुकेश हक्का बक्का रह गया!!#SukeshChandrashekhar pic.twitter.com/ht71ZsiKkW
— Shivam Pratap Singh (@journalistspsc) February 23, 2023
बता दें, सामने आया ये वीडियो सुकेश चंद्रशेखर की सेल का है। कहा जा रहा है कि सुकेश चंद्रशेखर के सेल की जांच की गई तो वहां डेढ़ लाख रुपए की गुच्ची की चप्पल और 80 हजार रुपए की दो जींस बरामद हुईं है। बता दें, सुकेश चंद्रशेखर मंडलोई जेल में बंद है।
सुकेश चंद्रशेखर के सेल में ये रेड जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह ने CRPF के साथ हुई। रेड की जानकारी मिलते हैं सुकेश चंद्रशेखर के होश फाकता हो गए। रेड होने के बाद सुकेश चंद्रशेखर का दुख आंखों से छलकने लगा। वीडियो में सुकेश अपने आंसुओं को पोछता हुआ नजर आया। अब सुकेश चंद्रशेखर की सेल में रेड और उसके रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Sukesh Chandrashekhar's luxurious life inside jail: Rs 80,000 jeans, Gucci slippers, Rs 1.5 lakh cash
Read: https://t.co/RFwEbadwRI pic.twitter.com/6zUR2jzgE1
— TOI Delhi (@TOIDelhi) February 23, 2023
200 करोड़ रुपए की ठगी मामले में बंद है सुकेश
बता दें, सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए की ठगी और धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद हैं। दिल्ली पुलिस ने सुकेश की ये गिरफ्तारी की है। पहले सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद था लेकिन वहां बॉलीवुड एक्ट्रेसों संग उसकी मुलाकात और अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले सामने आने के बाद उसे दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया। हालांकि दूसरी जेल में बंद होने के बाद भी उसके शौक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
कई अभिनेत्रों संग रहे हैं सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते!
सुकेश चंद्रशेखर के बारे में बात करें तो उसके बॉलीवुड एक्ट्रसों संग भी तार जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही संग भी सुकेश के साथ रिश्ते की बात सामने आई। एक्ट्रेस जैकलीन संग तो सुकेश के कई प्राइवेट फोटोज भी सामने आए। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के शरीर पर लव बाइट्स दिखे थे।