बड़ी खबरः आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू गिरफ्तार! भ्रष्टाचार मामले में हुई कार्रवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Spread the love

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को आपराधिक जांच विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। नायडू की यह गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद हुई है। चंद्रबाबू नायडू ने अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था। संबोधन के बाद नायडू अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे। शनिवार करीब तड़के साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश सीआईडी नायडू को गिरफ्तार करने के लिए उनकी वैनिटी वैन में पहुंची, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वाहन को घेर लिया और आंध्र प्रदेश सीआईडी को गिरफ्तार नहीं करने दिया। इस दौरान चंद्रबाबू नायडू के समर्थकों और आंध्र प्रदेश सीआईडी के बीच तीखी बहस भी हुई। जिसके बाद सुबह करीब छह बजे नायडू वैन से उतरे और पुलिस के साथ चर्चा की। उनकी गिरफ्तारी के लिए 51सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया था। नायडू ने मामले की डिटेल्स मांगी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया कि डिटेल्स कोर्ट के सामने पेश की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी और रिमांड रिपोर्ट नायडू से पूछताछ के बाद दी जाएगी।