बड़ी खबरः विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना! रोने-धोने के लिए समय बहुत, ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र बताया

Spread the love

नई दिल्ली। आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे। उन्होंने विशेष सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 और जी-20 की सफलता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मून मिशन की सफलता चंद्रयान-3, हमारा तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है। तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। मोदी ने कहा कि जी-20 में भारत इस बात के लिए हमेशा गर्व करेगा कि हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने। अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और जी-20 में सर्वसम्मति से डिक्लेरेशन ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य के संकेत दे रही हैं। पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बिना विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ये सत्र छोटा जरूर है, लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र है। ये सत्र की एक विशेषता ये तो है कि आप 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से आरंभ हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा थी, प्रेरक पल है। अब नए स्थान पर उस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए नये संकल्प, नया विश्वास और समय सीमा में 2047 तक देश को विकसित देश बनाना है।