खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम

Spread the love

उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी पुरोला कंडियाल गांव में आसमानी बिजली गिरने से तीन बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा पुत्र अजयपाल, निखिल पुत्र खुशपाल, अशोक पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।